फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आधार कार्ड संशोधन में देरी पर डाककर्मी के सिर में चाकू से किए प्रहार

Tue, 24 Jun 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता डाककर्मी  का उपचार।  - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता डाककर्मी का उपचार।
विज्ञापन
एटा। सर्वर की समस्या होने पर डाकघर के कर्मचारी ने आधार कार्ड कार्य के लिए इंतजार करने को कहा। इस पर युवक बिफर गए और डाकघर में ही कर्मचारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि चाकू से उसके सिर में प्रहार किए। शहर के बीचोंबीच व्यस्त बाजार गांधी मार्केट में दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को साथियों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के लालपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि बेटा सोमेश कुमार गांधी मार्केट स्थित डाकघर में कर्मचारी है। वहां आधार कार्ड संबंधी कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कार्य कर रहा था। तभी एक बाइक पर बैठकर 2 लड़के आए और आधार में संशोधन कराने की बात कही। सोमेश ने बताया कि अभी सर्वर डाउन है फॉर्म भरकर दे दीजिए। सर्वर आते ही काम कर देंगे। इसी बात से दोनों युवक नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कोई नुकीली वस्तु निकालकर सोमेश के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।
घायल सोमेश की बहन का आरोप है कि दोनों युवकों ने चाकू से भाई के सिर पर बाईं ओर कई प्रहार किए। इसके कारण सोमेश खून से लथपथ होकर गिर पड़े। यह देखकर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने सोमेश को बचाने के लिए शोर मचाते हुए युवकों को पकड़ने के प्रयास किया। यह देखकर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल सोमेश को साथी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घायल डाक कर्मचारी का उपचार कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अमित कुमार राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें