फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधायक का पीआरओ बन पुलिस अफसरों पर बनाया दबाव, जांच में पकड़ा

Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गौतमबुद्ध नगर के विधायक का पीआरओ बनकर एक युवक ने पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोपी ने पहले जैथरा थाना प्रभारी को फोन कर एक मुकदमे में अपने पक्ष में कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद उसने अपर पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी नंबरों पर भी कॉल कर खुद को विधायक का पीआरओ बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। जांच में उसकी पूरी कहानी झूठी निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कराने वाले उपनिरीक्षक निखिल कौशिक ने बताया कि 28 जुलाई को जैथरा थाना प्रभारी सुनील वर्मा के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गौतमबुद्ध नगर के एक विधायक का पीआरओ बताते हुए थाना जैथरा में दर्ज एक मुकदमे में अपने पक्ष में कार्रवाई कराने का दबाव बनाया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कॉल की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि फोन करने वाला युवक अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला गजपत निवासी सरदीप सिंह है, जो वर्तमान में नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह किसी विधायक का पीआरओ नहीं है और उसने प्रभाव जमाने के लिए फर्जी पहचान का सहारा लिया। आरोपी ने थाना प्रभारी के अलावा एएसपी श्वेताभ पांडेय के सीयूजी नंबर पर भी फोन कर उसी मुकदमे में कार्रवाई का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उसने एसएसपी डॉ. इलामारन के सीयूजी नंबर पर भी कॉल किया। इसके बाद जैथरा थाने में आरोपी के खिलाफ फर्जी पहचान बताकर पुलिस को गुमराह करने और अनुचित प्रभाव डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें