फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉप म्यूजिक ने युवा पीढ़ी को बिगाड़ा: शहबाज खान

Thu, 11 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित एक होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए अभिनेता शहबाज खान ने कम होते जा रहे चंद्रकांता, महाभारत जैसे सीरियल के बारे में कहा कि वर्तमान में चैनल बढ़ते जा रहे हैं, इससे पहली जैसी क्वालिटी व ठहराव नहीं मिल पा रहा। न ऐसे नाटक बन पा रहे हैं। लोग भी खासकर युवा पीढ़ी इन्हें कम देखना पसंद करती है, बल्कि पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव टीवी पर पड़ रहा है। टीवी अब वातावरण को दूषित कर रही है। बता दें कि शहबाज खान अनेक फिल्मों के अलावा टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन



सोनी चैनल पर आ रहे क्राइम पेट्रोल में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले गुलशन पांडे का कहना है कि पुलिस का रोल निभाने में अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि पुलिस तो अपना काम करती है, लेकिन न्याय व्यवस्था पर बोझ के चक्कर में लोगों को न्याय मिलने में देरी होती है। हमारा काम लोगों को देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए जागरूक करना है।

लाइफ ओके पर आने वाले धारावाहिक शपथ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लोगों ने पीके जैसी फिल्मों का विरोध किया, वहीं हिंदुस्तान को बांट कर रख दिया है, जबकि हिंदू-मुसलमान जैसी कोई बात नहीं है। इसमें सबसे बड़ी चीज है वह इंसानियत की। बस वह लोगों को नहीं छोड़नी चाहिए। बोले, एटा पिछड़ा हुआ है यदि यहां विकास हो तो बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें