फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुले में कूड़ा डालने से फैल रहा प्रदूषण, फिर भी रोक नहीं

Mon, 19 Aug 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ जिम्मेदारों की ओर से ही स्वच्छता को पलीता लगाया जा रहा है। इसकी वजह से प्रदूषण फैल रहा है। जबकि खुले में कूड़ा डालने पर पाबंदी लगी हुई है।
विज्ञापन

शहर से एक किमी दूर मंडी समिति है, इसकी सफाई का ठेका दिया गया है। ठेकेदार की मनमानी के चलते कूड़ा उठवाकर मंडी से महज 200 मीटर दूर अलीगंज रोड पर ही सड़क किनारे वन विभाग की जमीन पर डाला जा रहा है। 100 मीटर से अधिक क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा डाल दिया गया है। कूड़ा पड़ा होने के कारण बदबू आती है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सोमवार को सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कूड़ा डाल रहे कर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। बस इतना ही कहा कि ठेकेदार की तरफ से मंडी की सफाई कराई जाती है और निकलने वाले कूड़े को सड़क किनारे डाला गया है। 100 मीटर सड़क किनारे कूड़ा फैला दिया गया है। मंडी सचिव अरुण कुमार ने बताया कि कूड़ा डालने के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं है। ठेकेदार ने बताया कि किसी की निजी जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है। अगर सड़क किनारे डाला जा रहा है तो जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें