फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से छाई रही धुंध, हाईवे पर वाहन चालकों को हुई परेशान

विज्ञापन
सुबह के वक़्त जीटी रोड पर दिखा स्मोग ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। वायु प्रदूषण में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार की सुबह जब लोग जागे तो वातावरण में चारों ओर धुंध छाई रही। इसके चलते लोगों की आंखों में जलन और सिर दर्द की शिकायत रही। दोपहर तक हाईवे पर दूर तक धुंध रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 279 पर रहा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों को मानना है कि खेतों में जलाई जा रही पराली, निर्माण कार्य के दौरान उड़ती धूल और वाहनों के प्रदूषण के कारण ही एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हो रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि प्रदूषण से बचने के लिए आंखों पर काला चश्मा लगाएं। बीमार होने पर डॉक्टर को तत्काल दिखाएं। सांस के रोगी इस मौसम में मास्क का उपयोग कम करें। इससे उन्हें तकलीफ और बढ़ सकती है। सांस, टीबी या अन्य बीमारी से संबंधित लोग घरों से बाहर कम निकलें।

ैनिक पड़ाव मैदान में धुंध से गुजरते राहगीर ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें