फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के फर्जी अंकपत्र से पाई नौकरी, एरियर-पेंशन व वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हाईस्कूल के फर्जी अंकपत्र से नसीम शेख नामक व्यक्ति ने निधौलीकलां नगर पंचायत में लिपिक की नौकरी प्राप्त कर ली। वह यहां से रिटायर्ड भी हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मार्कशीट के संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद से जानकारी मांगी। इसमें उनकी हाईस्कूल का अंकपत्र फर्जी बताया गया है। अब एडीएम ने संबंधित लिपिक का एरियर रोकने के साथ ही उसके बकाया वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया कि एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा निधौली नगर पंचायत के पूर्व लिपिक नसीम शेख के हाईस्कूल की मार्कशीट को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सूचना मांगी गई थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सूचना दी गई कि जो अनुक्रमांक लिपिक द्वारा मार्कशीट में दिखाया गया है। उस पर किसी अन्य छात्र का विवरण अंकित है। बोर्ड ने कहा कि मार्कशीट को लेकर फर्जीवाड़ा हुआ है। इस पर लिपिक का एरियर, पेंशन सहित एक माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

-----------
वेतन की कराई जाएगी रिकवरी
एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने बताया लिपिक ने फर्जी दस्तावेज से नौकरी की है। नौकरी के दौरान उसने जो वेतन लिया है, उसकी रिकवरी कराई जाएगी।
-------------
लिपिक द्वारा वित्तीय अनियमितताएं की गई। इसके चलते उसका एक माह का वेतन, पेंशन सहित एरियर रोकने की कार्रवाई की गई है।
-देवलाल लोधी, चेयरमैन निधौलीकलां नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें