फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाथरूम में गिरने से सिपाही की मौत

Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट में तैनात मुख्य आरक्षी उम्मेद सिंह (49) की शनिवार को सुबह बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। इनका डेढ़ वर्ष पूर्व ही मथुरा से एटा स्थानांतरण हुआ था। इनकी ड्यूटी कलेक्ट्रेट में रखी हुई ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) की रखवाली के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उम्मेद को लेकर पहुंचे सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि गांव किशनपुरा थाना चौबिया जिला इटावा निवासी मुख्य आरक्षी उम्मेद सिंह की ड्यूटी कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वीवीपैट गोदाम पर लगी थी। शनिवार सुबह लगभग 7 बजे वह लघुशंका के लिए बाथरूम में गए। वहां किसी तरह से गिर गए।
गिरने की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो उनके सिर से खून निकल रहा था। उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन को सूचना दी गई और उनके पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही आरक्षी मथुरा से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। 1995 बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस लाइन में सलामी के बाद मुख्य आरक्षी को भावभीनी विदाई दी गई। इसके बाद पुलिस के वाहन से शव को मुख्य आरक्षी के गांव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें