फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुहर्रम-कांवड़ यात्रा पर छतों पर तैनात रहकर निगरानी करेगी पुलिस

Mon, 30 Jun 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुहर्रम और कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके संबंध में सोमवार को कोतवाली अलीगंज में शांति समिति की बैठक की गई। सीओ नीतिश गर्ग ने कहा कि छतों पर तैनात रहकर पुलिस निगरानी करेगी।
विज्ञापन

सीओ नीतिश गर्ग ने बताया कि कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर शासन की गाइड लाइन के तहत व्यवस्था की जाएगी। जिन रास्तों से कांवड़ यात्री गुजरते हैं और ताजिये निकलेंगे उनके चौराहे-तिराहे के भवनों की छतों पर पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा कि ताजिये की ऊंचाई 15 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। ताजिये रखने वालों से वालिंटियर बनाने को कहा गया।
विद्युत निगम के एसडीओ अतुल कुमार से झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही बिजली खंभों पर गार्ड लगाने के निर्देश दिए। पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सुजीत गुप्ता, बसपा नेता जुनैद मियां, विनोद आर्या, साहब अली, जॉनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें