फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना पर पर्दा डालने में जुटी पुलिस

Sun, 13 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव जिरस्मी में दो घरों में हुई डकैती के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। डकैती की बड़ी वारदात पर भी पुलिस पर्दा डलाने की कोशिश कर रही है। घटना में ताऊ और भतीजी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है जबकि डकैती की वारदात में पुलिस तहरीर नहीं आने की बात कह रही है। पुलिस अफसर डकैती की वारदात को चोरी बता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव जिरस्मी में शुक्रवार रात्रि राकेश बाबू के घर में बदमाश घुस आए , परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात, नगदी लूटकर भाग गए। बाद में बदमाश चंद्रपाल के घर की छत पर चढ़ गए। घर में दंपति को बंधक बनाकर करीब एक लाख रुपये के जेवर और कैश लूटने के बाद संगीता तथा दुशासन (भतीजी और ताऊ) को गोली मार कर घायल कर दिया था। सूचना पर पुलिस के चार घंटे बाद पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश था। खास बात यह है कि घटना में सिर्फ घायल दुशासन के भाई मुंशीलाल ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जिस परिवार ने बंधक बनाकर डकैती की वारदात का दावा किया था वह परिवार अभी तक तहरीर देने कोतवाली नहीं पहुंचा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित राकेश बाबू के घर से चोरी हुई थी। इसमें कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं गोली मारकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें