शनिवार की रात पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सार्वजनिक
स्थलों और होटलों में सघन तलाशी ली। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते सात
लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
कोतवाली
प्रभारी एवं नदरई गेट चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ नगर के विभिन्न होटल
में चेकिंग को पहुंचे। रात यकायक चला पुलिस का चेकिंग अभियान चर्चा का विषय
बन गया। पुलिस ने होटलों में ठहरने वाले यात्रियों व कई दिनों से ठहरे
यात्रियों की एंट्री के बारे में जानकारी की। यात्रियों से भी कोतवाली
प्रभारी ने स्वयं पूछताछ की। होटलों में सुरक्षा के संसाधनों को भी
उन्होंने परखा। होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वह बिना एंट्री
प्रमाणिकता के किसी को भी होटलों में न ठहराएं। होटलों में चेकिंग के बाद
पुलिस नगर के सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचीं। बस स्टैंड से शराब पीते पुलिस
ने सात लोगों को पकड़ लिया बाद में छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि
हाई अलर्ट के चलते पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। लगातार चेकिंग अभियान
चलाया जाएगा।