फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिना हेलमेट दौड़ती पुलिस जनता को दे रही कानून का संदेश

Tue, 02 Apr 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी ही शहर में दिन भर बिना हेलमेट के गुजरते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों तो पुलिसकर्मी कभी-कभी देर रात बिना लाइट की बाइक भी चलाते मिल जाते हैं। दूसरों को यातायात के नियमों का संदेश देने वाले यह पुलिसकर्मी स्वयं किसी भी नियम का पालन करते दिखाई नहीं देते हैं। लोगों का कहना है कि हेलमेट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, नंबर प्लेट पर आमजन के चालान करने वाली पुलिस को अपने विभाग के लोग नियम तोड़ने क्यों नजर नहीं आते हैं? उन पर कभी-कभी केवल दिखावे के लिए ही कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


शहर के जीटी रोड पर दिनभर दौड़ते हैं ऐसे पुलिसकर्मी
शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले जीटी रोड पर हर चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बाद भी दिनभर पुलिस के ही सिपाही और दरोगा बिना हेलमेट के दौड़ते दिखाई देते हैं। इनके ऊपर न किसी प्रकार की कार्रवाई होती है और न ही इनका चालान कटता है।

सबसे व्यस्त कचहरी रोड पर बिना हेलमेट के चलते हैं पुलिसकर्मी
कचहरी रोड शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस पर आम आदमी से लेकर वकील, चिकित्सक, जिले के बड़े अधिकारियों के कार्यालय हैं। इसके बाद भी इधर से गुजरने वाले पुलिसकर्मी कभी भी हेलमेट लगाकर बाइक चलाते नहीं दिखाई देते हैं। वहीं, अगर कोई आम आदमी इस प्रकार वाहन चलाते दिख जाता है, तो उसका चालान कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें