फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑनलाइन निवेश ठगी में साइबर पुलिस ने पीड़ित के वापस कराए 2.47 लाख

Fri, 19 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर हुई ठगी के मामले में थाना साइबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दी है। साइबर पुलिस की सक्रियता से ठगी गई रकम में से 2.47 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा व थाना अवागढ़ निवासी शिकायतकर्ता विवेक कुमार दुबे ने बताया कि 14 जुलाई को टेलिग्राम ग्रुप के जरिए ऑनलाइन निवेश के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी।
इसके बाद थाना साइबर क्राइम की टीम लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। थाना साइबर क्राइम प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित खातों को फ्रीज कर बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद दो बार में 1.98 लाख और 49500, कुल 2.47 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए गए। धनराशि मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें