फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाम की पुलिस चौकी, हर दिन हो रहे वाहन चोरी

Tue, 22 Apr 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
डाक बंगलिया स्थित मेडिकल कॉलेज में बनाई गई पुलिस चौकी में सोमवार को लगा ताला।  - फोटो : डाक बंगलिया स्थित मेडिकल कॉलेज में बनाई गई पुलिस चौकी में सोमवार को लगा ताला।
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। मेडिकल कॉलेज में बनाई गई पुलिस चौकी सफेद हाथी साबित हो रही है। यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिलता, इसकी वजह से लगातार वाहन चोरी हो रहे हैं। वाहन स्टैंड न होने की वजह से भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लगभग चार माह पूर्व पुलिस चौकी बनाई गई थी। अभी तक यहां किसी को प्रभारी बनाकर तैनात नहीं किया गया है। इसके कारण अक्सर ताला लगा रहता है और पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं। इसी लापरवाही से मेडिकल कॉलेज व आसपास के क्षेत्रों में घटनाएं भी हो रहीं हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है।
दूसरी ओर मौका लगते ही चोर वाहन पर हाथ साफ कर देते हैं और तीमारदार परेशान हो जाते हैं। पुलिस चौकी होने के बाद भी इस प्रकार के अपराधियों में कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है की चौकी पर किसी को प्रभारी नहीं बनाया गया है। जिसके चलते पुलिसकर्मी भी चौकी पर दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन

छह माह में पांच बाइकें हुईं चोरी
पिछले 6 माह की बात करें तो मेडिकल कॉलेज से लगभग 5 बाइकें चोरी हो चुकी हैंं और अन्य सामान भी चोरी हुआ है। यहां बने हुए नर्स हॉस्टल और एमसीएच विंग से लगभग 10 चोरी की घटनाएं हुईं। चोर किसी कार का कवर तो किसी के कमरे से खिड़की का लोहा तक चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए 4 लोगों को पकड़ा भी गया था, मगर कोई मामला खुलकर सामने नहींं आ सका।
पुलिस चौकी पर किसी न किसी की तैनाती रहती है। अगर ताला लगा हुआ है तो दिखवाकर यहां प्रभारी को तैनात किया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। -अमित कुमार राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें