फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नववर्ष के पहले दिन अलर्ट मोड में रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने पैदल गश्त करते हुए बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नववर्ष पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की। वहीं सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तकनीकी रूप से जांच की गई ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नए साल की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को सहयोग करें। अभियान के दौरान सीओ सिटी राजेश सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें