फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन, स्कूलों में हुए रिहर्सल

Fri, 14 Aug 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के लिए हर कोई बेताब है। धूमधाम से मनाने जाने वाले 15 अगस्त की सभी तैयारियां पूरी की गईं। शुक्रवार को दिनभर स्कूलों में शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं को रिहर्सल कराने में व्यस्त, दिखीं, वहीं बाजारों में भी तिरंगे झंडे छाए रहे। सार्वजनिक इमारतों व कार्यालयों पर रोशनी हो रही है। जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय पर्व का माहौल दिखने लगा है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से लेकर पालिका प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। पुलिस लाइन से लेकर शैक्षिक संस्थाओं तक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास जारी हैं। शुक्रवार का दिन स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के नाम रहा। शिक्षण संस्थाओं में इस दिन पढ़ाई से ज्यादा आयोजन की तैयारियां रहीं। उत्साहित बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल करते रहे। तो वहीं परिसर जोशीले नारों एवं कविताओं से गूंजते रहे। अतिथियों को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन समितियां व्यवस्थाओं में जुटी रहीं। मंच संचालन से लेकर मिष्ठान वितरण व्यवस्थाओं तक को अंतिम रूप दिया गया।

जगमगा उठीं महापुरुषों की प्रतिमाएं
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सक्रिय पालिका प्रशासन ने शहीदों की प्रतिमाओं की रंग रोगन एवं प्रतिमा स्थल की सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही यहां विद्युत झालरें डालकर रोशनी की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। शुक्रवार को ही शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, होती लाल दास, बाबूराम वर्मा आदि की प्रतिमाएं जगमगा उठीं।  
विज्ञापन


आठ बजे होगा झंडारोहण
विगत वर्षों की भांति इस बार भी झंडारोहण प्रात: आठ बजे किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभागों द्वारा भेजे गए राजकीय संदेश पढ़े जाएंगे। शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक द्वारा भेजे गए संदेश विद्यालयों को उपलब्ध कराए हैं। जिन्हें आयोजन के दौरान पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें