फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 12 Apr 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मेहता पार्क मार्ग पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी के साथ लूट हुई मामले में पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमराें के फुटेज खंगाल रही है। एक कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति का धुंधला चेहरा सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के मेहता पार्क मार्ग पर शुक्रवार को एक व्यापारी भुगतान करने जा रहा था और उसके पास 50,000 रुपये थे। रास्ते में तीन युवकों ने उसको रोककर पहले पान खाने की बात कही और बाद में मुंह पर कुछ पदार्थ लगाकर बेहोश कर दिया और 50,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगा दी गई है, जो कि जांच-पड़ताल कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास और पीड़ित के मुताबिक बताए गए मार्ग पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। एक कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति का धुंधला चेहरा सामने आया है, जल्द ही पुलिस टीम अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें