निधौली कलां क्षेत्र में एंबुलेंस का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के वाहन प्रभारी। स्रोत स्वास्
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को निधौल कलां क्षेत्र में एंबुलेंस 102 और 108 का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईएमटी का डीवीआर रजिस्टर अधूरा पाया गया। इस पर उसे चेतावनी जारी की है।
स्वास्थ्य विभाग के वाहन प्रभारी लोकमन सिंह ने बृहस्पतिवार को निधौली कलां में 102 व 108 एंबुलेंस का निरीक्षण किया। इस दौरान ईएमटी प्रेम का डीवीआर रजिस्टर अधूरा पाया गया। इस पर उन्होंने चेतावनी जारी की डीवीआर और पीसीआर रजिस्टर को तुरंत अपडेट किया जाए।
साथ ही निर्देश दिए कि किसी कारणवश रेस्पॉस टाइम नॉट मैच (आरटीएनएम) आता है, तो उसी समय अवगत कराएं। यदि आप लोगों द्वारा समय रहते अवगत नहीं कराया गया और पोर्टल के माध्यम से बाद में आरटीएनएम की जानकारी होती है तो यह समझा जायेगा कि विभाग को गुमराह कर रहे है। ऐसी स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।