फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी के घर की होगी कुर्की: नोटिस चस्पा, किराए पर रहते हुए नाबालिग के साथ वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 21 Mar 2023 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गाजियाबाद में किराए के घर में रहने के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एटा निवासी आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा है।  
विज्ञापन
आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। आरोपी ने गाजियाबाद में किराए के घर पर रहते हुए नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा है। 

विज्ञापन


मामला मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव का है। सोमवार को गाजियाबाद की साहिबाबाद थाना पुलिस गांव निवासी श्याम के घर पहुंची। साथ में स्थानीय थाना पुलिस भी थी। पुलिस ने मुनादी कराई। साथ ही घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। एसएचओ साहिबाबाद सचिन मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नवंबर 2022 में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

वारदात के बाद से चल रहा फरार

बताया कि आरोपी गाजियाबाद में किराए पर रहता था। मकान में ही रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म किया। वारदात के समय परिजन घर पर नहीं थे। जब माता-पिता आए तो किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात बताई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। अब तक पकड़ में नहीं आ सका।

अदालत के आदेश पर कार्रवाई

बताया कि अदालत से कुर्की आदेश मिलने के बाद एसआई एस.पी भारद्वाज के साथ टीम आरोपी के घर पहुंची। यहां नोटिस चस्पा की गई है। वहीं मलावन थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने आसपुर में आरोपी के नोटिस चस्पा किया है। स्थानीय पुलिस को भी उनके साथ भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें