फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किराना की दुकान से चोरी में पुलिस के हाथ खाली

Wed, 29 Jan 2025 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। शेखपुरा में एक किराना की दुकान में चोरी को अंजाम दिया गया। दो दिन बीत जाने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को देखते हुए नगर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। लगातार हुई चोरी की घटनाओं का कोई खुलासा न होने पर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस की लापरवाही की चर्चा कर रहे हैं। सोमवार रात शेखपुरा में विनोद किराना स्टोर से करीब सवा लाख की नकदी व सामान की चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में जुटीहै। लेकिन बुधवार तक कोई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को नहीं मिला, जिससे चोरों तक पहुंच सकती। बुधवार को पूर्व विधायक अजय यादव ने वहां पहुंचकर पीड़ित विनोद कुमार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि घटना का खुलासा कराने के लिए एसएसपी से मुलाकात कर जानकारी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें