मिरहची। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार की देर रात को पुलिस ने ऑपरेशन कार-बार के तहत कार्रवाई की। इसमें पुलिस ने रात के अंधेरे में विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे कार में शराब के जाम छलका रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया है।
पकड़े गए सभी 14 लोगों पर पुलिस ने धारा-34 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर लोग भागते नजर आए। 14 लोगों के पकड़े जाने पर उनको छुड़ाने के लिए परिजन रातभर परेशान रहे। रसूखदार लोगों से संपर्क करते रहे।
थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, हथठेलों, दुकानों के बाहर और सड़कों पर खुले में शराब पीते देखे जाते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार की देर रात को एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देेेेेश पर कार-बार अभियान चलाया गया। इसके तहत ढाबों को भी चेक किया गया।