फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस कुछ नहीं कर सकती...जवाब पर आरक्षी निलंबित

Sat, 17 Jan 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी विधवा महिला ने डायल-112 पर कॉल की। कहा कि उसका उत्पीड़न किया जा रहा है इसलिए सहायता चाहिए। यह सुनकर पीआरवी पर तैनात सिपाही ने कहा कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती। इस जवाब की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी एक विधवा महिला ने शुक्रवार की देर शाम डायल-112 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। उसने बताया कि खेत पर आम के कुछ पेड़ लगे हुए हैं जो कि लगभग 4-4 साल के हो गए हैं। उनको दूसरे पक्ष के लोग नुकसान पहुंचाते हैं। शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।
यह सुनकर दो पहिया पीआरवी 5095 पर तैनात आरक्षी विष्णु कुमार ने महिला से कहा कि इस मामले में पुलिस आपकी कोई मदद नहीं कर सकती। डायल-112 प्रभारी मेहराज अली ने बताया कि यह मामला ट्वीट के माध्यम से एसएसपी श्याम नारायण सिंह के संज्ञान में आया। इसके बाद उन्होंने आरक्षी को निलंबित कर दिया। यह भी बताया कि बातचीत के दौरान आरक्षी ने तेज आवाज में भी महिला के साथ अभद्रतापूर्ण तरीके से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें