फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दस्तावेज गायब करने के मामले में पुलिस जांच करने पहुंची

Tue, 30 Jul 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में कार्यरत पत्रवाहक ने जरूरी दस्तावेज को गायब कर दिया। उस पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में मंगलवार को पुलिस जांच करने पहुंची और पटल सहायक व पत्रवाहक से पूछताछ की।
विज्ञापन

पत्रवाहक रिंकू सिंह पर अति आवश्यक दस्तावेज गायब करने का आरोप है। पटल सहायक की ओर से मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया था। हालांकि पत्रवाहक का कहना है कि उसने पटल सहायक की अलमारी में दस्तावेज रखे थे, यहां से गायब हुए हैं, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच करने लगी है। जांच अधिकारी संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की गहराई में जाना चाहते हैं। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों की मानें तो दस्तावेज बेहद खास थे, गायब होने से मामला गंभीर बन गया है। डीडीओ प्रवीन कुमार राय ने बताया कि पत्रवाहक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही दस्तावेज गायब करने की मंशा और मामला सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें