फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी को लाई गई 24 लाख की शराब सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
माराहरा पुलिस ने पकड़े शराब तस्करी के आरोपी वहीं शराब बरामद- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हरियाणा से तस्करी के लिए लाई जा रही अवैध शराब सहित दो लोग दबोचे गए हैं। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए ट्रक में छिपाकर रखी गई 800 पेटियां भी बरामद की हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 24 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार ने बताया है कि थाना मारहरा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया को सूचना मिली थी कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक ट्रक हरियाणा से अवैध शराब लेकर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने पिवारी चौकी के पास घेराबंदी करके ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। ट्रक में पशु आहार की बोरियों के नीचे 800 पेटी शराब की निकली। जिसकी कीमत करीब 24 लाख रुपये है।
पकड़े लोगों ने अपने नाम सत्यभान पुत्र गीताराम और टेकचंद्र पुत्र सुरजी सिंह निवासी कस्बा व थाना खुर्द खरखौदा सोनीपत (हरियाणा) बताए हैं। एएसपी का कहना है कि आरोपियों के अनुसार शराब तस्कर बरेली सप्लाई करने जा रही थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक को ले जाया जा रहा था, रास्ते में नंबर प्लेट बदल ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें