उत्तर प्रदेश के एटा में थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बहगों स्थित जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना पर 29 जून की रात को हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। चौकीदार और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर 43 सोलर प्लेटें लूटी थीं। पुलिस ने शातिर बदमाश को इसके छह साथियों सहित गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सोलर प्लेट लूटने वाले आकाश निवासी अचानकपुर थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद को रविवार की सुबह करीब 10.40 बजे जखा चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से लूटी गई 10 सोलर प्लेट, लूट में प्रयुक्त की गई मैक्स पिकअप भी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ेंः- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
बताया कि पकड़े गए बदमाश के साथ स्नेश निवासी गांव मस्तीपुर, थाना गंजडुंडवारा, जिला कासगंज, रजनेश उर्फ मोहित व आलोक यादव निवासी नगला छबि थाना पटियाली कासगंज, बंटू निवासी पिपहरा थाना जैथरा, सनी निवानी जरारी थाना जैथरा, रोहित निवासी प्रहलादपुर जिला फर्रुखाबाद और एक अन्य शामिल थे।
यह भी पढ़ेंः-Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
इनमें से स्नेश को थाना गंजडुंडवारा पुलिस एक जुलाई को गिरफ्तार कर चुकी है और इससे 25 लूट की प्लेट भी बरामद की गई हैं। जो फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। वारदात से दो दिन पहले रजनेश व आलोक ने रेकी की थी। इसके बाद सभी ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।