फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; चोरी व लूट से जुटाए साढ़े चार लाख बरामद

Sun, 17 Dec 2023 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए। इस दौरान गोली लगने से दो घायल हो गए। इनके कब्जे से चोरी व लूट से जुटाए साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए। 
विज्ञापन
Etah: पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर क्षेत्र में शीतलपुर-गंजडुंडवारा रोड पर शनिवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। कुल चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी व लूट की वारदातों से जुटाए साढ़े चार लाख रुपये इन लोगों से बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10.45 बजे शीतलपुर-गंजडुंडवारा रोड पर बिना नंबर की दो बाइकों पर चार लोग जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीतलपुर गांव के करीब अशोक विहार कॉलोनी के पास खाली पड़ी वन विभाग की जमीन के पास रोका तो इन्होंने फायरिंग कर दी। पुसिल ने जवाबी फायरिंग की। 

इसमें नौशाद निवासी फतेहपुर खेड़ी थाना फुगाड़ा जिला मुजफ्फरनगर और जुल्फकार उर्फ पप्पन निवासी चंदन हेड़ी थाना छपरौली जिला बागपत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि इनके साथी नौशाद और इसके भाई इरशाद निवासी पिपरौंदा थाना सिंघावली जिला बागपत को भी गिरफ्तार किया गया है। इनसे चार तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की दो बाइकें, जनपद में चोरी की पांच घटनाओं से संबंधित 455400 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में मंडी समिति से आढ़ती की दुकान से चोरी की घटना के चार लाख 20 हजार, कैलाश मंदिर के पास तिब्बत मार्केट की दुकान से चोरी की घटना के 20 हजार रुपये, अलीगंज क्षेत्र मंदिर के पुजारी के साथ हुई लूट की घटना के 5400 रुपये और थाना जैथरा क्षेत्र में मेडिकल की दुकान तथा क्लीनिक से चोरी के 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर और स्वॉट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम की टीम के साथ हुई, दोनों का सफल ऑपरेशन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें