फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बीडीओ पर जानलेवा हमले का आरोपी 25 हजार का इनामिया पूर्व प्रधान गिरफ्तार, 22 मई को घर पर चला था बुलडोजर

Sat, 25 May 2024 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस ने बीडीओ पर जानलेवा हमले का आरोपी 25 हजार के इनामिया पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। 22 मई को घर पर बुलडोजर चला था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी नगला खना के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान बीडीओ पर हुए हमले में मुख्य आरोपी थे। एसएसपी ने पूर्व प्रधान सहित इसके प्रधान बेटे व एक अन्य पुत्र पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


20 मई को थाना अवागढ़ क्षेत्र में किला बाईपास मार्ग पर एक स्कूल के समीप कार्यालय जाते समय बीडीओ पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान मारपीट कर फायरिंग की गई थी। मामले में बीडीओ ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने 12 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

इसके अलावा पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र इसके प्रधान पुत्र रोहित यादव व अंकित यादव पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले में नौ आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को अवागढ़ थाना पुलिस ने नगला खना निवासी पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र को शनिवार की सुबह सियाराम डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

22 मई को चला था बुलडोजर

मालूम हो कि 22 मई की शाम को राजस्व विभाग की टीम पुलिस को लेकर पहुंची थी। इस दौरान मकान की बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से गिराया गया था। बताया गया कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया आरोपी सतेंद्र पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र को शनिवार की सुबह सियाराम डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें