उत्तर प्रदेश के एटा में जैथरा थाना क्षेत्र के फगनोल गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे दो पक्षों में मूछ पर ताव देने को लेकर हुए झगड़े के बाद गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ था। इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। इसमें 23 लोग शामिल हैं। पुलिस पर पथराव करने का आरोप लगाया गया है। पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर तैनात दरोगा नरेश कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार को गोलीबारी की घटना बेवजह की रही है। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा था। तब वहां पर सत्यपाल और राहुल पक्ष के करीब 25 लोग हाथों में लाठी-डंडे और अवैध असलहे लेकर खड़े थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी गई और रास्ते से गुजर रहा गिरीश चंद्र गोलियां लगने से घायल हो गया।
यह भी पढ़ेंः- कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी: दो की मौत, छह की हालत नाजुक; मथुरा जा रहा था 90 लोगों का दल
बताया कि पुलिस पर भी पथराव किया गया। पुलिस टीम ने छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानों के शटर गिराकर लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी की वजह से रास्ता बंद हो गया। आरोपियों की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
यह भी पढ़ेंः- कैशियर ही निकला खलनायक: सहकारी बैंक में ग्राहकों के खाते से किया 16 लाख रुपये का गबन, जांच में मिला दोषी
पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सत्यपाल सिंह, इसके भाई सतवीर, अभिषेक, रत्नेश, हितेंद्र शामिल किए गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से राहुल, विपिन, सहदेव, अमन, रोहित, विकास और दुर्गेश के अलावा 11 अज्ञात हैं। इनमें से पुलिस ने सत्यपाल, अभिषेक, रत्नेश, हितेंद्र और राहुल निवासीगण फगनोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: वृंदावन में बने सिंहासन पर अमेरिका में विराजेंगे भगवान श्रीराधाकृष्ण, मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव
दोनों पक्षों ने यह लिखाई रिपोर्ट
इस मामले में सत्यपाल की पुत्री की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में राहुल, विकास और रोहित पर केक लेने के लिए जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करने के विरोध पर मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। जबकि राहुल ने सत्यपाल पर बहन का पीछा कर रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करने और विरोध पर मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।