फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने पार्किंग ठेकेदार से लूटे 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बसों में जहरखुरानी की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। जहरखुरानी गिरोह ने शहर के मोहल्ला आंबेडकर निवासी पार्किंग ठेकेदार को शिकार बना लिया। बेहोश कर उसके 60 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। मेडिकल कॉलेज में शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सत्यप्रकाश ने बताया वह दिल्ली में पार्किंग ठेकेदारी का कार्य करते हैं। शनिवार शाम दिल्ली से एटा आने वाली बस में सवार हुए। जहां जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए।
विज्ञापन

कहा कि उन्हें बेहोश कर उनके पास से 60 हजार रुपये और मोबाइल जहरखुरानों ने पार कर दिया। रोडवेज बस का चालक रविवार सुबह बस स्टैंड पर उतारकर भाग गया। किसी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। होश आने के बाद घटना की जानकारी हुई। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें