फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वालीबॉल में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Sat, 18 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 व 22 नवंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लेकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन



खेल निदेशालय के तत्वाधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बालक व बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। जिसके तहत 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की हॉकी तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं अगले दिन 22 नवंबर को भी सुबह 9 बजे से ही जूनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल तथा बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि सीधी उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए खिलाड़ी या उसके अभिभावक का बैंक खाता होना जरूरी है। प्रतियोगिताओं को कराने के लिए मैदान को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें