राजा का रामपुर। कस्बा स्थित बीडीआरएस इंटर कालेज में विद्यार्थियों काे खेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते उनकी खेल प्रतिभा नहीं निखर रहीं हैं।
पूर्व में इसी विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक छात्र-छात्राएं खेलने के लिए जा चुके हैं। अब छात्रों की प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही है। बच्चों ने बताया कि हम लोग बैडमिंटन खेलते हैं। अतिरिक्त कक्षा की आवश्यकता है। इसके लिए शाम के समय खेलने आने लगे, लेकिन स्कूल खोलने से इन्कार कर दिया गया।
कक्षा 10 के एक छात्र ने बताया कि स्कूल के अंदर खेल के लिए खंभे लगे हुए थे, उनको उखड़वा दिया गया है। खेल कूद को रोक दिया है। खेल का मैदान भी गंदा पड़ा रहता है। विद्यालय प्रबंधक प्रमोद गुप्ता ने बताया मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो व्यायाम अध्यापक को बताना चाहिए। व्यवस्था की जाएगी।