फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 18 Oct 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा के अलीगंज स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बा स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार व एबीएसए ने किया। ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मेें अमन, 200 मीटर में अमन, 800 मीटर में संदीप, 1500 मीटर में राहुल प्रथम स्थान पर रहे। लंंबी कूद में विनय, गोला फेंक में वैष्णवी प्रथम रहीं। कबड्डी बालक वर्ग अलीगंज स्टेडियम व कबड्डी बालिका वर्ग में जीटी स्कूल की टीमें विजेता बनीं। वॉलीबॉल में टपुआ पंचायत जैथरा व बालिका वर्ग में जीडी इंटरनेशनल की टीमें विजेता रहीं।
भाला फेंक बालक वर्ग में आशुतोष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन सत्र में अवनीश कुमार बीओ युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं। निर्णायक मंडल में दलेश सिंह पीटीआई, प्रेम कुमार, शिवगौरव, अमर सिंह, खुशबू, बंटी यादव, कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें