फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्हाट्सएप ग्रुप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी भेजने का आरोपी पकड़कर जेल भेजा

Sat, 18 Oct 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया पर पोर्न साइट से वीडियो देखने वाले युवक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर प्रतिबंधित चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे। लखनऊ से इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु यादव निवासी कंचनगढ़ी के बारे में प्रदेश मुख्यालय से साइबर क्राइम टीम द्वारा सूचना दी गई। उस आधार पर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि आरोपी हिमांशु यादव पोर्न साइट पर वीडियो देखता है और वहां से एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। 29 जनवरी को इस व्हाट्सएप ग्रुप में उसने प्रतिबंध चाइल्ड पोर्नोग्राफी को भेजा। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ सदर ने कहा इस प्रकार की कृत्य करने अथवा समाज में किसी प्रकार का घृणित संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें