अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 66 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय इंटर कालेज और राजकीय छात्रावास में पौधारोपण कर 66 पौधे लगाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व परिषद के प्रदेश सहमंत्री नवीन गौतम ने कहा कि परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। आज हम ऐसे संगठन का 66 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आने वाले समय में आगे आकर समाज हित के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। पौधे से पेड़ व पेड़ से फलफूल आदि प्राप्त होते हैं इस लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और इनकी देखभाल का भी जिम्मा लेना चाहिए। परिषद के जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक समस्याओं से निपटने के लिए एडी चोटी का जोर लगाकर एक मंच पर आना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर नगर मंत्री कुशल खितौलिया, सचिन यादव, केशव माहेश्वरी, प्रभात मिश्र, शिवम चौहान, हिमांशु उपाध्याय, मयंक शर्मा, अनिमेश प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।