नेहरू नगर में लीकेज होती पाइप लाइन ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नेहरू नगर मोहल्ले में पिछले तीन साल से पानी की आपूर्ति नहीं आ रही थी जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पानी की आपूर्ति शुरू की गई। जगह-जगह पानी की पाइपलाइन लीकेज भी सामने आए। जिसे ठीक करने के बाद अब दूसरी जगह से पानी की लीकेज हो रही है इससे तीन हजार लीटर पानी बर्बाद हो चुका है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 12 के मोहल्ला नेहरू नगर में दो दिन पहले रविवार को जलनिगम के कर्मचारी द्वारा पानी की पाइप लाइन की लीकेज को ठीक किया गया। जिसके बाद पानी की सप्लाई को फिर से शुरू किया गया। इसके बाद तीन जगहों से लीकेज होने लगा, इससे सुबह शाम करीब तीन हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी की लीकेज की वजह से घरों में भी पानी तेजी से नहीं आ रहा है। करीब आधा घंटे में पानी की एक बाल्टी भरी जा रही है जिससे लोग परेशान हैं। मोहल्ले में कई जगह पानी की पाइपलाइन लीक होने की वजह से लोग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।