गांव पीपलखेड़िया में एक विशेष समुदाय के लोग गौकशी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस मौन बनी बैठी है। इससे ग्रामीणों रविवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। शिकायत के बाद सीओ सकीट,दो थानों फोर्स गांव भी पहुंचा।
थाना रिजोर के गांव पीपल खेड़िया निवासी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गांव में गौतस्कर गाय काटते हैं जिसकी शिकायत पुलिस से भी की जाती है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। बताया कि शनिवार को भी एक विशेष समुदाय के लोगों ने गाय काटी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
रविवार सुबह कई संख्या में ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद सीओ सकीट अजय कुमार , एसओ रिजोर एसओ मलावन मय फोर्स के गांव पहुंचे और तलाशी ली। एसओ रिजोर ने बताया कि सूचना पर पहुंचे थे लेकिन गांव में ऐसा कुछ नहीं मिला। शिकायत करने वालों में सौरभ यादव , संगम यादव ,अजय ,सुरजीत ,दीपू ,धर्मेन्द्र ,देवेश ,योगेश आदि मौजूद रहे।