फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट हंट श्ााो में युवाओं का प्रदर्शन

Sun, 10 Jan 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में रविवार शाम टैलेंट हंट शो का आयोजन हुआ। जहां युवाओं और बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर लेागों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं रविवार को नुमाइश में पेंशनर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी मौजूद रहे। सम्मेलन में समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


देर रात आयोजित टैलेंट हंट शो में स्कूली बच्चों और युवाओं ने मंच पर फिल्मी, पंजाबी, वेस्टर्न धुनों के अलावा लोकगीतों पर जमकर धमाल मचाया। हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो गया। छात्र-छात्राओं ने कविताएं और गीजले सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं रविवार को आयोजित पेंशनर्स सम्मेलन में पदाधिकारियों ने जीवित प्रमाणपत्र को लेकर कोषागार के चक्कर लगाने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। सम्मेलन में परिसर से दरकिनार किए गए ऐसे वृद्धों के लिए जिले में वृद्धाश्रम बनाने और जिला अस्पताल में वृद्धों की लिए सुविधा बढ़ाने की मांग की गई। सम्मेलन में पेंशनर्स को सम्मानित भी किया। मानसिंह यादव, अमर सिंह, सोनिया ,भंवर सिंह,केशव सिंह,रामअवतार गुप्ता,अनार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें