गांव पिंजरी गंभीर सिंह के मतदाताओं ने बूथ संख्या 45-46 में हुई बूथ कैप्चरिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुनर्मतदान की मांग की।
विकास खंड के ग्राम पिंजरी गंभीर सिंह की पोलिंग हटाकर गांव गौशलपुरा में कर दी गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था लेकिन प्रशासन के आगे लाचार हो गए। मतदाताओं का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही गांव के 1296 वोट डाल लिए गए।
विरोध करने पर एक प्रत्याशी और समर्थकों ने इन्हें घेर लिया। डरा धमका कर भगा दिया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की एक अन्य पोलिंग पर बहिष्कार कर दिया। संजीव राठौर,अनेकपाल सिंह,अशोक बाबू, विकास ,सोनू, हरनाथ सिंह, लोकपाल सिंह आदि ने डीएम से पुनर्मतदान कराने की मांग उठाई। शनिवार को प्रथम चरण के मतदान के दौरान अलीगंज-जैथरा में जमकर बूथ कैप्चरिंग, धांधली, फायरिंग हुई थी। जिसमें अलीगंज क्षेत्र में एक वृद्ध की मौत भी हो गई थी।