फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा रोकने को दिनभर दौड़ते रहे डीएम

Sat, 28 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान शनिवार को पुलिस-प्रशासनिक दौड़ते रहे। मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों के उपद्रव के आगे सुरक्षा बल बौने साबित हुए तो मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टी बेबस दिखाई दीं।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर कब्जा और मतपत्र लूटने और फाड़ने के बाद शाम होते होते उपद्रवी मतदान केंद्रों में घुस कर फायरिंग कर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश कर मतपत्र लूटने में सफल रहे। हिंसा के कारण शनिवार को अलीगंज, राजा का रामपुर, नया गांव, जैथरा थाने की हवालातें मतदान खत्म होने तक पूरी भर गईं। डीएम और एसएसपी एक मतदान केंद्र पर पहुचते तो दूसरे मतदान केंद्र से हिंसा की खबर पहुंच रही थी।

मारपीट, फायरिंग, हत्या, मत्र पत्रों की लूट, मत पत्र फाड़ने, पोलिंग पार्टी से मारपीट कर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश और पुलिस-उपद्रवियों के बीच फायरिंग, वोट नहीं देने पर बुजुर्ग की हत्या के बीच शनिवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार सुबह जब मतदान खत्म हुआ उस वक्त तक चार थानो की हवालात खाली थीं, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और मतदान केंद्रों पर हिंसा की खबरें आने शुरू हुई तो अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर और नयागांव की हवालातें असमाजिक तत्वों से हाउसफुल हो गईं। हालांकि शाम होते होते पुलिस ने कई लोगों को रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें