फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला फरीद की स्काउट टीम प्रदेश में अव्वल

Tue, 02 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला फरीद की स्काउट टीम ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 29 जनवरी से एक फरवरी तक वाराणसी में संपन्न 18 वी प्रादेशिक प्रतियोगिता में कीर्तिमान बनाकर जिला व मंडल का नाम रोशन किया है। टीम की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। बीएसए एसएस यादव ने टीम और उसके प्रशिक्षकों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

ब्लॉक स्काउट मास्टर और टीम प्रभारी डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने बच्चों की लगन और उनकी मेहनत को जीत का श्रेय दिया है। राज्य पुरस्कृत शिक्षक हरपाल सिंह को टीम ने अपना प्ररेणा स्त्रोत बताया है।  टीम की इस कामयाबी पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल, स्काउट-गाइड शिक्षक वेद सिंह, रनवीर सिंह यादव, राम निवास यादव, नेत्रपाल शर्मा, आदित्य सिंह, दीप्ति गुप्ता, मनोज यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें