फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन को जा रहे पिकअप सवारों को पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत कलश विसर्जन को जा रहे पिकअप सवारों पर कार सवारों ने हमला कर दिया। आरोप है कि 15-20 लोगों ने दो युवकों को पीटा और तीन राउंड फायर भी किए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदनगर में मोहल्ले के लोगों ने भागवत कथा कराई थी। शनिवार को समापन के साथ भंडारा किया गया। रविवार को कलश विसर्जन के लिए मोहल्ले के लोग पिकअप गाड़ी में हजारा नहर पर जा रहे थे। आरोप है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत कमसान मंदिर के पास दो कारों से लोग आए और विपिन की पिटाई करने लगे। बचाव करने आए उसके भाई राहुल की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावरों ने तीन फायर किए और चले गए। पिटाई से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकेे सिर में गंभीर चोट आई है। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि विसर्जन को जाते समय लोगों का शहर में हाथी गेट के पास कहासुनी हुई थी। इन लोगों ने किसी पिटाई कर दी। बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बनाया वीडियो
शहर में जब हाथी गेट पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, उस समय वहां यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्होंने झगड़ा करने वाले लोगों का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें