फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक अशक्त मतदाताओं का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं में शारीरिक अशक्त लोगों को इस बार डाक मत का विकल्प दिया जाना है। दिव्यांग और वृद्ध मतदाता चिह्नित किए जा चुके हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होने पर सर्वे कराया जाएगा कि कितने लोग डाक मत का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इनसे फॉर्म भी भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध और दिव्यांग मतदाता को उनकी स्वेच्छा पर डाक मत की सुविधा के लिए चुनाव आयोग पहले ही निर्देश दे चुका है। जिसके बाद जिला स्तर पर कराए गए सर्वे में 11812 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। जबकि 25189 मतदाता 80 से अधिक उम्र के हैं। इनमें से जो मतदाता शारीरिक अशक्तता बताते हुए मतदेय स्थल तक जाने में असमर्थता जताएंगे, उनसे डाक मत के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसका काम चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही शुरू कर दिया जाएगा। चयनित लोगों को डाकमत उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें