फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कल होगा फार्मासिस्टों का आंदोलन, मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने आंदोलन का एलान किया है। एसोसिएशन की एटा जिला शाखा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर आंदोलन के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुबोध मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में फार्मासिस्ट संवर्ग की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनके समर्थन में संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। पहले चरण में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को प्रदेशभर के फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारी लखनऊ स्थित महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। साथ ही धरनास्थल से ही आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। एसोसिएशन ने प्रशासन को आंदोलन की पूर्व सूचना देते हुए कार्यक्रम में सहयोग की अपेक्षा की है। संगठन का कहना है कि लंबित मांगों के समाधान के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें