फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: आज 28 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में पीईटी की परीक्षा ड्यूटी वितरित करते पर्यवेक्षक। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन मंगलवार को कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर दिन भर तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी कैमरा और सीटिंग प्लान की तैयारी की गई। निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में साफ-सफाई के साथ शिक्षकों को ड्यूटी वितरित की गईं। वहीं, जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, अरुणा नगर स्थित श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों पर भी सीटिंग प्लान व अन्य व्यवस्थाएं कराई गईं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने की व्यवस्था की गई। वहीं पर्यवेक्षकों ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंगलवार को पीईटी की परीक्षा दो पालियों में सुबह दस बजे से 12 बजे और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें