फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: केंद्र के बाहर 500-500 रुपये में बिका पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन मंगलवार को जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर कराया गया। शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा से पहले 500-500 रुपये में व्हाट्सएप पर फर्जी पेपर बिका। वहीं शहर के क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में एक फर्जी अभ्यर्थी प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। सुबह करीब आठ बजे जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के बाहर दो युवक बुलेट बाइक पर आए और पांच-पांच सौ रुपये में पेपर व्हाट्सएप पर देने लगे। उनका कहना था कि यह सॉल्वड पेपर है। कई अभ्यर्थियों ने इसे खरीदकर पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों युवक अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर भी पहुंचे और पेपर का सौदा करते रहे। इसके बावजूद किसी अधिकारी को इस सौदेबाजी की भनक तक नहीं लगी।
आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में प्रवेश के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। पहली पाली में 10 हजार 876 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 9 हजार 908 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। जिसमें 10 हजार 866 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9 हजार 808 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1058 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है फर्जी अभ्यर्थी
डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में फर्जी अभ्यर्थी के रूप में गोपाल पुत्र रामचंद्र पाठक चक थाना सिंकदरा, जिला जमूही बिहार का रहने वाला है, जो जनवेद पुत्र दायक ईशान की जगह परीक्षा देने के लिए पहुंचा था।
विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ने किया निरीक्षण
सुनील कुमार चौधरी विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा उप्र शासन लखनऊ ने जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के साथ अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार अहिरवार, खंड शिक्षा अधिकारी जैथरा पर्यवेक्षक आदर्श कुमार मिश्र एवं केंद्र अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें