फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तमंचा रखने के दोषी को एक साल दो माह की सजा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तमंचा बरामदगी के मामले में न्यायालय ने दोषी को एक साल दो माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस की मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौ जनवरी 2023 को मिरहची थाना पुलिस ने सौरभ कुमार निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया था। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की और छह मार्च 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की प्रभावी पैरवी की गई। मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन शाखा ने न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने व पैरवी में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पांच नवंबर 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने सौरभ कुमार को दोषी करार देते हुए एक साल दो माह के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें