फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाय वाले के नाम से संचालित फर्जी बीएस मेडिकल यूनिवर्सिटी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा क्षेत्र के महमूदपुर नगरिया में संचालित फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी को सील कर दिया। साथ ही परिसर के बाहर कार्रवाई संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया।
विज्ञापन

मारहरा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगरिया में पकड़ा गया फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चाय वाले के नाम से संचालित थी। इस बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी की शुरुआत वर्ष 2022 में गांव के ही सतेंद्र कुमार उर्फ कृष्णपाल ने की थी। जिस बीएस नामक व्यक्ति के नाम पर कॉलेज को रजिस्टर्ड दिखाया गया है उसका पूरा नाम भगवान दास है और वह चाय बेचने का काम करता है।
यहां बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी नर्सिंग, बीएएमएम, जीएनएम, एएनएम, डीएमएमटी, बीएमएलटी समेत कई फर्जी कोर्स संचालित किए जा रहे थे। पुलिस को कॉलेज से आईडी कार्ड, आवेदन फार्म, हाजिरी शीट, फीस रसीदें, परीक्षा पुस्तिकाएं, जाली प्रश्नपत्र, फर्जी मार्कशीट और मुहर मिली थीं। पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी, एसडीएम सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वाष्र्णेय और पुलिस बल के साथ महमूदपुर नगरिया स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने संस्थान में ताला लगाकर उसे सील कर दिया। इस दौरान मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह, पटल सहायक सचिन यादव, श्याम सुंदर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें