फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बारिश की आस में टिकी निगाहें

Sun, 19 Jul 2026 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लिए जीटी रोड से चेहरे को ढककर साइकिल से गुजरती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में शनिवार को भी उमस भरी गर्मी से लोगों राहत नहीं मिल सकी। सुबह से हल्की धूप और वातावरण में नमी के कारण दिनभर उमस भरी गर्मी का असर रहा। घर के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिली जबकि बाहर निकलने वाले हथठेला, मजदूर, राहगीर, दुकानदार, बच्चे व बुजुर्ग अधिक परेशान दिखे।
विज्ञापन

दिनभर उमस भरी गर्मी होने के बावजूद हवा में नमी का स्तर अधिक रहने से लोगों के शरीर से लगातार पसीना निकलता रहा। बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोग बार-बार पानी पीते और छांव की तलाश करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि तापमान की अपेक्षा हवा में अधिक नमी होने से उमस बढ़ जाती है जिससे गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस होता है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। गर्मी और उमस को देखते हुए चिकित्सक ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें