फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

Sun, 25 Oct 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के समीपवर्ती गांव अहरौली मस्जिद क्षेत्र में सड़क पर हो रहे जलभराव से बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। लोगों ने शीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

अहरौली मस्जिद क्षेत्र में नालियों में गंदगी रुकी है। गंदे पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं हैं। कहीं कहीं तो नालियां टूटी हैं। जिससे गंदा पानी सड़क पर भर जाता है।
जलभराव होने से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी होती है। कई बार तो बच्चे गिर जाते हैं। मस्जिद में नमाज के लिए जाने वाले नमाजियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी भी ठीक से नालियों की सफाई नहीं करता हैं, इससे नालियां अटी रहती हैं और पानी सड़क पर बहता है। इसके बारे में कई बार पालिकाध्यक्ष से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें