फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ- बाजार अभी से गुलजार

Sun, 25 Oct 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागिनों का पर्व करवा चौथ को लेकर बाजार अभी से गुलजार होने लगे हैं। श्रृंगार व चूडिय़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ दिखाई देने लगी है, वहीं साड़ी बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है। इधर, महिलाएं पतियों से गिफ्टों की डिमांड कर रही हैं। वहीं मेंहदी व ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

पितृपक्ष आदि की मंदी झेल रहे बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
करवाचौथ की आहट ने महिला बाजारों बाबूगंज, रेवतीराम मार्केट, भोला मार्केट आदि को गुलजार कर दिया है। सर्वाधिक भीड़ चूड़़ी, आभूषण एवं अन्य श्रंगार की दुकानों पर दिख रही है। सुबह से ही आने वाली ग्राहकों की भीड़ को देखकर व्यवसाई उत्साहित हैं। इनके अनुसार दिन में ग्रामीण अंचल के ग्राहकों की भीड़ रहती है।
शहरी उपभोक्ता तो शाम से शुरू होते हैं। आभूषण विक्रेता पंकज सोलंकी का कहना है कि ग्राहक तो बढ़े हैं लेकिन कारोबार में खास वृद्घि नहीं है। हाल में सोने-चांदी में आई तेजी के चलते भी ग्राहक इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें