फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक साल से नहीं आई पेंशन, विधवाओं को टेंशन

Thu, 15 May 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तमाम विधवाओं को एक साल से पेंशन नहीं मिली है। परेशान महिलाएं बार-बार प्रोबेशन कार्यालय के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हल नहीं निकल पा रहा। वहीं कार्यालय कर्मचारियों के व्यवहार से भी महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में पेंशन के बारे में बृहस्पतिवार को पूछताछ करने आई महिलाओं ने बताया कि लगभग एक वर्ष से पेंशन नहीं आ रही। कार्यालय के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है। कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों का रवैया भी ठीक नहीं है। किसी सवाल का सीधा और संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं।
बबली ने बताया कि कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर सही से बात तक नहीं करते। आधार से बैंक खाता लिंक होने के बाद भी उन्हें कोई न कोई कारण बताकर वापस कर देते हैं। बताया कि पेंशन से गुजारे में कुछ मदद मिल जाती थी। लेकिन एक साल से पेंशन न आने पर काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पांच माह से पेंशन नहीं आ रही। लगातार गांव से पेंशन कार्यालय के चक्कर काट रही हूं। कहीं बैंक में केवाईसी के लिए भेजा जा रहा है तो कहीं आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पति का मृत्यु प्रमाणपत्र जमा कराया जा रहा है। -गंगा देवी, गंगनपुर

लगभग एक वर्ष से पेंशन नहीं आ रही। कई बार कार्यालय पहुंचकर वहां मौजूद कर्मचारियों से बात की। कर्मचारी एक-दूसरे पर टालते हैं और कंप्यूटर में देखकर सही स्थिति नहीं बताते हैं। बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। -बैकुंठी देवी, पटियाली गेट

पेंशन सभी के बैंक खातों में समय से पहुंच रही है। जिले में 29000 महिलाओं को विधवा पेंशन दी जा रही है। किसी की पेंशन नहीं आ रही है तो नाम में त्रुटि, केवाईसी न होना या खाते से आधार लिंक न हो पाना जैसे कारण हो सकते हैं। दिखवा कर निस्तारण कराया जाएगा। -यश वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें